Posts

पुपरी - थाना दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष जनमेजय राय सीओ कौशल किशोर द्विवेदी के देख रेख में भूमि विवाद का निपटारा किया गया

Image
पुपरी - थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष जनमेजय राय सीओ कौशल किशोर द्विवेदी के देख रेख में भूमि विवाद का निपटारा किया गया. भूमि विवाद के अंतर्गत मधुवनी गांव निवासी गीता देवी बनाम विभू पासवान दोनों पक्षों में चल रहे विवाद को आपसी समझौता नहीं होने के कारण द्वितीय पक्ष को निर्देश दिया गया कि प्रथम के बंदोबस्ती के द्वारा मिले जमीन को खाली करने का निर्देश दिया गया, गाढां निवासी मो तौफीक अंसारी बनाम लड्डू अंसारी दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया कि अपना अपना अमीन रख कर नापी करावें, आवापुर निवासी रुकसाना खातुन बनाम शबनम रेजा दोनों पक्षों के बीच रहे विवाद को आपसी समझौता नहीं होने के कारण दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि अपना अपना अमीन रखकर नापी करावें.

पुपरी - मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वस्तानिया की परीक्षा शनिवार को सम्पन्न हो गई।

Image
पुपरी - बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वस्तानिया (आठवीं) की परीक्षा शनिवार को सम्पन्न हो गई। पिछले एक मार्च से शुरू इस परीक्षा के अंतिम दिन छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। मदरसा गौसिया अनवारुल बनात राजबाग बछाड़पुर केंद्र पर अंतिम दिन 22 परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्राधीक्षक शबनम खातून ने बताया कि छह दिनों तक चली परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा ली गयी। परीक्षार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहा। इस बार उपस्थिति पत्रक के अलावा उत्तर पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर लिया गया। इससे उत्तर पुस्तिका सुरक्षित रहेगी।

पुपरी - पुपरी के सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार के आदेश पर विधुत बिल जमा नहीं करने वाले लोगों का विधुत विच्छेद एवं राजस्व वसूली किया गया।

Image
पुपरी - नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अवर प्रमंडल पुपरी के सहायक विद्युत अभियंता श्री विवेक कुमार के आदेश पर कनीय विद्युत अभियंता श्री प्रमोद कुमार सिंह लाइनमैन राजीव कुमार रमेश कुमार अरुण कुमार राज कुमार यादव प्रिंस कुमार सिंह सुनील पासवान अनिल कुमार महतो एमआरसी शहजाद एमआरसी कुणाल कुमार सुपरवाइजर लक्ष्मी कांत ठाकुर पुलिस बल के साथ टीम गठित कर बछरपुर गांव एवम बिरौली गांव जाकर विद्युत विपत्र का पैसा नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं 595597 रुपैया पर विद्युत संबंध कुल 68 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेद कर दिया गया है वही 52 उपभोक्ताओं से 98600 रुपैया राजस्व जमा लिया गया है

पुपरी - पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Image
पुपरी अंचल आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बिभिन्न थाने में लंबित कांडों, कुर्की जब्ती वारंट की तामिला आदि की समीक्षा की गई। तदुपरांत पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित रूप से कांडों के निष्पादन का आदेश दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्षो से शराब बंदी का अक्षरसः पालन करवाने के लिये सूचना तंत्र मजबूत करने, अपराध पर लगाम लगाने के लिये असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवायी करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सन्ध्या। गश्ती पर निकले पदाधिकारी अपना लोकेशन मोबाइल पर हमेशा देते रहेंगे। गश्ती में शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी के बिरुद्ध विभागीय कार्यवायी करने का चेतावनी दिया। अपराध गोष्ठी में प्रशिक्षु डी एस पी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष विनय कुमार पासवान चोरौत, जितेंद्र चौधरी बाजपट्टी, पंकज कुमार बथनाहा, सी डी पासवान पुपरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुपरी - शहीद सब इंस्पेक्टर दिनेश राम को शोक सभा मे दी गयी श्रधांजलि

Image
पुपरी - आरक्षी निरीक्षक कार्यालय पुपरी में शहीद सब इंस्पेक्टर दिनेश राम के शहादत पर श्रधांजलि दी गयी। पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्रधांजलि सभा मे उपस्थित अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा।इस मौके पर प्रशिक्षु डी एस पी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार बथनाहा, विनय कुमार पासवान चोरौत, जितेंद्र चौधरी बाजपट्टी, सी डी पासवान पुपरी के अलावे सोनू कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे। श्रधांजलि सभा को सम्बोधित करते पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह ने कहा कि सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की शहादत कानून के सम्मान में हुआ है। एक कर्तव्य निष्ठ पुलिस पदाधिकारी के शहादत पर सभी को गर्व है।

पुपरी - अपराधियो ने रविवार की देर शाम एक व्यवसायी के साथ मारपीट कर 25000 हजार रुपये छीन लिया।

Image
पुपरी - थाना क्षेत्र के बछाड़पुर-मिर्जापुर रोड में रोड मे एक पुल के निकट अपराधियो ने रविवार की देर शाम एक व्यवसायी के साथ मारपीट कर 25000 हजार रुपये छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर नटबा टोल निवासी अकील अहमद के पुत्र मो रेयाज अहमद पुपरी बाजार नागेश्वर स्थान मोहल्ला स्थित अपना रेडीमेड की दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। इसी क्रम में नाटबा पुल के निकट पूर्व से खड़े दो लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट करते हुये कपड़े से मुंह बांध दिया। साथ ही पास में रखा रुपये छीन लिया। इस दौरान व्यवसायी से मोबाइल भी छीनने की कोशिश की गयी। घटना के बाद दोनों अपराधी पैदल ही चौर की तरफ भागने में सफल रहा।

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Image
पुपरी - राजबाग़ युवा संस्थान,पुपरी के तत्वावधान मे रविवार को स्थानीय राजबाग़ खेल मैदान मे एकदिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत जूनियर आयुवर्ग के फाइनल में सलमान सेवन स्टार की टीम ने गुलज़ार सेवन स्टार की टीम को 18-10 से तथा सीनियर आयुवर्ग के फाइनल में पुपरी किंग्स स्टार की टीम ने सत्यम सेवन स्टार की टीम को 51-40 अंकों से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। रजनीश कुमार एवं रवि कुमार क्रमशः जूनियर व सीनियर आयुवर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किये गये।प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप मे मो आफ़ताब एवं विपुल कुमार की अहम भूमिका रही।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संस्थान के संरक्षक मो शाकीर हुसैन ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में मेडल,पाठ्यपुस्तक सामग्री व बिस्किट के पैकेट तथा टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन संस्थान के संयोजक अतुल कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।अपने संबोधन मे उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे खेलकूद के विकास तथा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु राजबाग़ युव...