पुपरी - नगर अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष नीलम देवी पर लगा अविश्वास

जनकपुर रोड नगर पंचायत मे अब उपाध्यक्ष नीलम देवी पर अविश्वास प्रस्ताव लगया गया है। शनिवार को कुल 11 में से 5 पार्षदों ने नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव को इस संबन्ध में पत्र सौप उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया। इनमे पार्षद सुकृति देवी, ममता शर्मा, सुशीला देवी, धर्मेन्द्र पाठक एवं श्याम राज शामिल है। साथ ही इनलोगो ने उपाध्यक्ष व उसके पति मदन प्रसाद पर छह प्रकार के आरोप लगाये है। इनमे उपाध्यक्ष व उनके पति कार्यालय में अनावश्यक दवाब कर्मियों पर बनाते है। इनके द्वारा प्रशासनिक कक्ष में पार्षदों के साथ बेवजह जबरन काम के लिए गाली-गलौज व मारपीट की घटना की जाती है। इतना ही नही सफाई कर्मी के स्थायीकरण के नाम पर उससे अवैध वसूली की बात सामने आ रही है। पार्षदों ने अन्य प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। नगर अध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी को इस मामले में अविलंब एक पत्र भेज विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। इस बाबत विक्षुब्ध पार्षदों द्वारा लगाए गए अविश्वास व आरोपो की बाबत उपाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी नही है। अविश्वास पत्र में अगर इस तरह का आरोप लगाया गया है तो गलत व राजनीति से प्रेरित है।बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही अध्यक्ष पर भी अविश्वास लगाया गया था। पुन:एक पखवाड़े पहले ही चुनावी प्रक्रिया के द्वारा एक बार फिर से नगर अध्यक्ष के रूप चुने गए है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उपाध्यक्ष के मामले में क्या होता है

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है

पुपरी - सरकार को अस्थिर कर रहे गिरिराज सिंह व अश्विनी