पुपरी - संतोष कुमार उर्फ ललन सिंह बने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष

प्रखंड मुखिया संघ की बैठक सोमवार को नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें संघ के नये अध्यक्ष पद पर हरिहरपुर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार उर्फ ललन सिंह को मनोनीत किया गया। मुखियों ने पूर्व संघ अध्यक्ष रामबृक्ष के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नए युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में एक जुटता के साथ कार्य करने का निर्णय लिया। नए अध्यक्ष ललन ने भी संघ को मजबूती प्रदान करते हुए आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। बैठक में प्रत्येक माह के मध्य और अंतिम तिथि को बैठक आयोजित करने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। मौके पर रामाशंकर साह, जवाहर साह, माधो राम, विनोद राय, राम कैलास उर्फ छोटू राय, रामजन्म ठाकुर, राजदेव राय, नफीस खान, महफूज आलम, कर्मवीर मिश्र आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है

पुपरी - सरकार को अस्थिर कर रहे गिरिराज सिंह व अश्विनी