पुपरी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित कर परंपरागत अस्त्र - शस्त्रों का पूजन किया तथा नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाला ।
पुपरी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुपरी नगर ने संघ स्थापना दिवस सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्थानीय जालान मंदिर में आयोजित कर परंपरागत अस्त्र - शस्त्रों का पूजन किया तथा नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाला।
स्थानीय जालान मंदिर परिसर में नगर के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण शाखा में स्वयंसेवकों द्वारा भगवा ध्वज, संघ के संस्थापक डॉ केशव वलिराम हेडगेवार, भारत माता, गुरूजी के तैलचित्र व अस्त्र-शस्त्र पर फुल, अक्षत व रोली-चंदन से पूजन किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक आलोक कुमार ने संघ की स्थापना और शस्त्र पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार द्वार 27 सितंबर 1925 तदनुसार विक्रम संवत 1982 में आश्विन विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना नागपुर के मोहितेवारा स्थान में की गई थी। छोटे से स्थान में पांच स्वयंसेवकों के साथ शुरू की गई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विशाल वट-वृक्ष के रूप में विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संगठन बन चूकी है। संघ आज अपनी 94 वीं स्थापना दिवस मना रही है। जो सर्वधर्म सदभाव के साथ ही सनातन संस्कृति के विकास व संरक्षण के प्रति
कृतसंकल्प है। पुरातन हिन्दू संस्कृति ही विश्व बंधुत्व का मूल आधार है। शस्त्र हिन्दूओं का आभूषण है बरसात शस्त्रों के लिए संक्रमण काल होता है अतः बरसात बाद इनकी साफ-सफाई का विशेष महत्व है, आदि काल से ही हिन्दू धर्म में शस्त्रों का बिशेष महत्व है हमारे अधिकतर देवी - देवता शस्त्र धारण करते हैं और शस्त्रों का उपयोग किसी को डराने या गलत मंशा से नहीं किया जाना चाहिए। शस्त्र धर्म और संस्कृति की रक्षा व अन्याय के खिलाफ प्रयुक्त किया जाता है। यह आपमें शौर्य और पराक्रम में वृद्धि करता है क्योंकि क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो, यानी जब आप शक्तिशाली हैं और किसी को क्षमा करते हैं तो उसकी चर्चा वीरों में की जाती है जो खुद निर्बल हो वह ना तो किसी को डण्ड दे सकता है या किसी को क्षमा करने की क्षमता भी उसके पास है।
प्रार्थना के बाद स्वयंसेवकों द्वारा परंपरागत शस्त्रों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से पथसंचलन निकाला गया जो जालान मंदिर पहूंचने के बाद मिष्ठान वितरण एवं एक दुसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं देने के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला संचालक डॉ ओम प्रकाश, सह जिला कार्यवाह हृषिकेश कुमार चौधरी, नगर संघचालक मनोज गुप्ता, नगर कार्यवाह राजकुमार, केदार प्रसाद, गणेश कुमार, किशन कांस्यकार, संजय झा, ऋषि रंजन, राज कुमार, शत्रुधन शर्मा, राजा, राजीव रंजन समेत दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहें।




Comments
Post a Comment