पुपरी -रेडक्रॉस उप जिला शाखा-पुपरी द्वारा 9 दिसम्बर को अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान मेले का आयोजन किया जायेगा
पुपरी-आगामी 9 दिसम्बर को रेडक्रास क्रॉस सोसाइटी जिला उप शाखा पुपरी के तत्वाधान में स्थानीय एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल पुपरी में मेगा रक्तदान मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की घोषणा सोमवार के दिन स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में रेडक्रास सोसाइटी जिला उप शाखा के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार व डीएसपी संजय कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कि गयी । पदाधिकारी द्वय ने कहा कि यह रक्तदान मेला ऐतिहासिक होगा जिसको ध्यान में रखते हुए मेला में स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कलबार सेवा समिति, डीएवी स्कूल , प्राइवेट स्कूल एशोशिएसन, जीविका, सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानू युवा मंच, लॉयन्स क्लव एक्टिंव, सेवा दल, आजाद युवक केन्द्र, जगजननी ह्यूमेनिटी फाउंडेशन, राजबाग युवा संस्थान, अनुमंडल पत्रकार संघ, चमन श्रमिक सहयोग समिति, बिहार कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संस्थान भी आयोजक की भूमिका में तत्पर रहेंगे। उनके द्वारा कहा गया कि रक्तदाताओं को अधिक देर इंतजार नही करना पड़े इसके लिए अधिक संख्या में बेड लगाया जायेगा व रक्त संग्रह करने वाले टेक्नीशियनो की वृहद् व्यवस्था की जाएंगी। वहीं रक्तदान मेले में दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले रक्तवीरों एवं महिला रक्तदाताओं के आने-जाने के लिए समुचित वाहनों की व्यवस्था दी जायेगी।
बताया गया कि महा रक्तदान मेले की सफलता के लिये उक्त आयोजन को महापर्व की तरह भव्यता प्रदान कि जायेगी। बताया गया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर अभियान चलाया जाएगा साथ ही रक्तदाताओं की पहचान हेतु आयोजन तिथि से पूर्व ही इच्छुक रक्तदाताओं से एक सहमति फार्म जमा कराया जायेगा। इसके लिये रेडक्रॉस सदस्यों एवं अन्य सहयोगी संस्थानों को अलग - अलग रूप से जिम्मेदारी भी दिया जा रहा है। बताया गया कि महा मेला में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बताया गया कि सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के तुरंत बाद मौके पर ही मेडल व डोनर कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर सचिव अतुल कुमार, अशरफ अली, रंजीत कुमार मुन्ना, इसरारुल हक पप्पू, हृषिकेश चौधरी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment