पुपरी- नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार 2019 में जानी तय है। भाजपा जनता को बांटने का काम करती रही है
पुपरी- नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार 2019 में जानी तय है। भाजपा जनता को बांटने का काम करती रही है " उक्त बातें राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने पुपरी के कृष्णा कम्प्लेक्स हॉल में आयोजित राजद के जिला स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इससे पहले नवनिर्वाचित विधान पार्षद श्री पूर्वे का सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बदलाव का नेतृत्व करने वाला ही नेता होता है।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ऐसे ही नेता रहे है।राजनीति में समर्पण की भावना की जरूरत होती है।
पूर्व मंत्री सह सांसद शिवानन्द तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सिर्फ विदेशों में घूमने वाले प्रधानमंत्री बनकर ही रह गए हैं।
लोकतंत्र बराबरी के सिद्धांत पर आधारित है। यह देश का दुर्भाग्य है कि नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री है। पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कट्टरपंथी ताकत की पार्टी है और जनता के बीच भ्रम कैला रही है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव में नेतृत्व की पूरी क्षमता है। कार्यकर्ता ही नेता बनाता है, राजद दल के साथ साथ जमात है जिसमे सभी वर्गों के लोग हैं। पूर्व सांसद सीताराम ययादव ने कहा कि पार्टी बदलु नेता को टिकट नही मिलता है यहां जमीन पर काम करने वालो को ही महत्व मिलता है। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि कार्यकर्ता ही राजद पार्टी का रीढ़ है। यहां कार्यकर्ताओं का काफी महत्व है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पिछडो, दलितों, महादलितों ,बंचितो को हक दिलाने का काम किया है। सम्मेलन को रंजना पूर्वे के अलावे विधायक सुनील कुमार कुशवाहा, मंजीता देवी, अबू दोजना समेत अन्य ने संबोधित किया।
Comments
Post a Comment