राज्य व्यापी मानव श्रृंखला के निर्माण मे रेडक्रॉस,उपजिला शाखा:-पुपरी (सीतामढ़ी) ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज करायी।
राज्य व्यापी मानव श्रृंखला के निर्माण मे रेडक्रॉस,उपजिला शाखा:-पुपरी (सीतामढ़ी) ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज करायी।
👬👭👬👭👬👭👬👭👬👭
बाल विवाह और दहेज रूपी बुराईयों से बिहार को मुक्त कराने हेतु रविवार को आयोजित राज्य व्यापी मानव श्रृंखला के निर्माण मे भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी,उपजिला शाखा:- पुपरी (सीतामढ़ी) ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई है।
उपजिला शाखा के सक्रिय सदस्य श्री रणजीत कुमार "मुन्ना" के नेतृत्व मे पुपरी शहर के कर्पूरी चौक से आजाद टॉवर चौक,श्री हृषिकेश चौधरी के नेतृत्व मे सरयुगनगरी चौक से नागेश्वर स्थान चौक तथा मो.शेर अली व मो.आफ़ताब के नेतृत्व मे झझिहट चौक से भाहमा चौक तक रेडक्रॉस स्वयंसेवक मानव श्रृंखला का हिस्सा बन कर इस सामाजिक आंदोलन को अपना शतप्रतिशत समर्थन दिया।
मानव श्रृंखला के निर्माण मे श्री रामस्नेही पांडेय,श्री रमेश जालान,श्री जानकी प्रसाद,श्री पंकज बाजोरिया,श्री मदन मिश्र,श्री राकेश रंजन,श्री अंजय कुमार,श्री किसलय कुमार चिंटू,श्री सत्यम कुमार,श्री रतन राय,श्री अभय कुमार अजीत,श्री राहुल रंजन,श्री रघुनाथ प्रसाद,श्री आशीष कुमार,श्री नागेश्वर कुमार,मो.मैनाज्जम,मुन्ना,श्री गोल्डू पांडेय,श्री अनिल कुमार,श्री सुमीत कुमार,मो.सद्दाम,श्री विपुल कुमार,श्री गौतम कुमार,श्री सत्यम कुमार यादव,श्री अनुभव कुमार आदि की अहम भूमिका रही। समस्त सहभागियों को उपजिला शाखा की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद व कोटि-कोटि आभार।
(अतुल कुमार,भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी,उपजिला शाखा:-पुपरी, सीतामढ़ी)
Comments
Post a Comment