पूर्व मंत्री सह हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद अली खान के असमायिक के निधन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रामस्नेही पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।

पूर्व मंत्री सह हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद अली खान के असमायिक के निधन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रामस्नेही पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि 2005 से 2015 तक उन्होंने पुपरी व सुरसंड विधान सभा का प्रतिनिधित्व कर सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने अनुमंडल में पॉलिटेक्निक कॉलेज, अनुमंडल अस्पताल, गंगटी, केशोपुर पूरा समय अन्य स्थानों पर करोड़ो की लागत से पुलो का निर्माण, अनुमंडल व्यवहार न्यायालय की स्थापना, बछाड़पुर में बीएड कॉलेज, विभिन्न विद्यालयों में अल्पसंख्यक छात्रावास समेत अन्य विकास कार्यो पर प्रकाश डाल क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मौके पर जितेंद्र झा, राजग के अरविंद कुमार अमित, शिवाचंद्र मिश्र, वली अहमद खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जमालुद्दीन दानिस आदि मौजूद थे। इसके अलावे भाजपा नेता गुलटेन मिश्र, सुशील मिश्र, राकेश झा, प्राणेश मिश्र, जदयू के राजेश उर्फ राजू चौधरी, असरफ अली मुन्ना, महताब खान, नफीस खां, इमरान वदूद गुडडु. खालिक खान जागेश्वर राम, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष निजामुदीन आजाद, सुनील कुमार नायक, सुमन कुमार, रंजीत कुमार मुन्ना, मानस जलान, डॉ. मुकेश कुमार, कमलेश मिश्र वैश्य बुद्धिजीवी मंच के अमित सर्राफ, रफी अहमद खान, मो. फिरोज, रामु चौधरी ने शोक व्यक्त किया। नगर पंचायत के पार्षदों ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्य पार्षद मनोज कुमार यादव, धर्मेन्द्र पाठक, श्याम राज, नारायण ठाकुर, पप्पू शिवहरे, बलिराम दास, दिनेश कसेरा आदि ने दुख प्रकट किया। प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की ओर से आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता मंत्री सीताराम मुखिया ने की। जिसमे दो मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर हरिवंश सहनी, जीबछ मुखिया, बैजू मुखिया, महेंद्र सहनी, दिनेश मुखिया, कुमर मुखिया, जामुन सहनी, कारी मुखिया, लक्ष्मी मुखिया, प्रभु सहनी, शोभित मुखिया, बेचन सहनी, जगदीश, बिलटू, हरिचंद, चन्दकिशोर मुखिया आदि मौजूद थे। भाजपा नगर मंडल की ओर से आयोजित शोक सभा मे अध्यक्ष ममता जयसवाल, परमानंद चौधरी, सुमन ठाकुर, मदन मिश्र, मदन पासवान, किशोर शर्मा, राजेन्द्र भगत, गोपाल जयसवाल, ओम प्रकाश सिन्हा, अनिल द्ववेदी आदि ने दुख प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी मारवाड़ी महिला शाखा जनकपुर रोड पुपरी के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - मॉ बाप के साथ साथ अपने गाँव सामाज का नाम रौशन करने के लिए विशाल कुमार चौधरी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।