शिक्षा स्वास्थ्य के झेत्र में बिहार बीमार सांसद रामकुमार शर्मा
शिक्षा स्वास्थ्य के मामले बिहार बीमार हो गया है।अपराध बढ़ रही है और सुवे की सरकार हर मोर्चे पर विफल है।इसके खिलाफ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी आक्रोश दिखाओ शिक्षा बचाओ कार्यक्रम अभियान चला रही है"ये बाते सीतामढ़ी के सांसद रामकुमार शर्मा ने पुपरी शहर स्थित रानी सती पम्प परिसर में कार्यक्रताओं को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने राष्ट्रीय नेता उपेंद्र कुशवाहा के आगमन कार्यक्रम के तैयरी की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि स्कूलो में योग्य शिक्षकों की बहाली नही की गई इसलिए अब शिक्षा का स्तर काफी नीचे गिर गया है।अब स्कूलों में पठन पाठन नही होती है शिक्षकों की बहाली नही हो रही है।स्वथ्य विभाग की व्यबस्था लचर हो चुकी है।सांसद श्री शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता उपेंद्र कुशवाहा 2 जुलाई को सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित आक्रोश दिखाओ शिक्षा बचाओ कार्यक्रम में आ रहे है।वे मधुबनी से पुपरी होते हुए सीतामढ़ी जाएंगे।पुपरी में कर्पूरी जी एव चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ से अभियान चलाने की अपील किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिवाचंद्र मिश्र,प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, राजीव कुमार सिंह,कमलेश कुमार मिश्र,कन्हाई मिश्र,श्यामबाबू ,रामचंद्र मंडल,के अलावे ,ब्रजेश जलान,सरपंच सुमन कुमार कंचन, समेत अन्य मौजूद थे।
Comments
Post a Comment