पुपरी - दिल्ली पुलिस के दुबारे दस्तक से स्वर्णकारों में बेचैनी बढी़
पुपरी शहर में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब दिल्ली पुलिस बिते सप्ताह गाढ़ा ग्राम से गिरफ्तार धर्मेन्द्र साह को लेकर पुनः शहर में आई। उसने धर्मेन्द्र के निशान देही पर आधे दर्जन स्वर्ण व्यवसायीयों को दिल्ली के न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया।
विदित हो कि बिते सप्ताह दिल्ली पुलिस ने न्यूव फ्रेंड्स कॉलोनी थाना नई दिल्ली में दर्ज कांड संख्या 151/2017 मामले में गाढ़ा ग्राम निवासी धर्मेन्द्र साह एवं जोगिया ग्राम निवासी मो उजाले को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई थी उस समय मो उजाले के निशानदेही पर शिवहरे मुहल्ला से दिपक साह एवं मदीना ज्वेलर्स से मो फैय्याज को हिरासत में लिया गया था परंतु गहन पुछ ताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। उस समय दिल्ली पुलिस ने बताया था कि दिल्ली के पौस इलाके में लगभग तीन करोड़ मूल्य के सोने की जेवरात की चोरी हुई थी जिसमें एक आरोपी को पहले दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। जिसकी निशानदेही पर ही मो उजाले की गिरफ्तारी हुई। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली जैसे महानगरों में सोने के जेवरात की चोरी में लिए गए सोने के जेवरात को खपाने का सुरझित बाजार पुपरी को माना जाता है । पूर्व में भी यूपी पुलिस द्वारा करोड़ों की चोरी के मामले में जोगिया ग्राम निवासी मो उजाले को गिरफ्तार किया गया था। और उसकी निशानदेही पर पुपरी के स्वर्ण व्यवसायीयों से गहन पुछा ताछ किया गया था। परंतु पुख्ता सबूत नहीं मिले के कारण यूपी पुलिस बैरंग वापस लौट गई थी। आज बुद्धवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी और भी कई स्वर्णकारों को तहकीकात के बाद नोटिस दिया जा सकता है
Comments
Post a Comment