पुपरी - भाजपा नगर मंडल के द्वारा पार्टी के राष्ट्र व्यापी  कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर में महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।


पुपरी - भाजपा नगर मंडल के द्वारा पार्टी के राष्ट्र व्यापी  कार्यक्रम के तहत सोमवार को  शहर में महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महापुरुष के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। शहर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए 'बेटी बचाओ बेटी' पढ़ाओ अभियान के प्रदेश  संयोजिक रीता शर्मा ने कर्पूरी जी के आदर्श को आत्मसात करने पर जोर दिया। कहा कि इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नही जा सकता। पार्टी के अभियान का उद्देश्य उनके बताए गए मार्गो पर चलकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करना है। अध्यक्षता नगर मंडल उपाध्यक्ष परमानंद चौधरी ने की। मौके पर  जिला मंत्री अर्पणा शर्मा,  संतोष सानु, रंधीर चौधरी, किशन कांस्यकार, राजन मिश्रा, राजा रौनियार, राम सिंहासन, मदन प्रसाद, उमेश प्रसाद सुनील नायक सुमन ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - सरकार को अस्थिर कर रहे गिरिराज सिंह व अश्विनी

पुपरी - मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है