पुपरी - भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संजय विनायक जोशी का पुपरी में हुआ भव्य स्वागत.


पुपरी - भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संजय विनायक जोशी का हुआ भव्य स्वागत.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संजय विनायक जोशी  सीतामढ़ी प्रवास पर थे। सीतामढ़ी से बहेड़ी, दरभंगा एक कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जाने क्रम में प्रातः लगभग 9 बजे पुपरी कर्पूरी चौक पर दर्जनों संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर  जगजननी ह्यूमेनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष सह भाजपा कार्यकर्ता रणजीत कुमार मुन्ना द्वारा शाॅल ओढा़ कर स्वागत किया गया, स्वागत कर्ताओं में अन्य प्रो.राज कुमार जोशी,गोशाला सचिव केदार प्रसाद,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील नायक,पूर्व मंडल अध्यक्ष भोगेन्द्र गिरी,युवा समाजसेवी धनंजय चौधरी,अमजद हुसैन,भाजयुमो अध्यक्ष आशीष रंजन,राहुल चौधरी,अश्विनी राज,पंकज ठाकुर समेत दर्जनों लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ फुल मालाओं से स्वागत कर भारत माता की जयघोष का नारा लगाया.
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए विशेष रूप से सभी के कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त किया.
मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पुपरी में एक कार्यक्रम देने का आग्रह किया जिसके आलोक में उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए अगले वर्ष फरवरी माह में यहां आने की बात कह सभा की समाप्ति कर गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर गय.

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी मारवाड़ी महिला शाखा जनकपुर रोड पुपरी के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - मॉ बाप के साथ साथ अपने गाँव सामाज का नाम रौशन करने के लिए विशाल कुमार चौधरी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।