पुपरी - भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से पुपरी गांव में देश के 11वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर मिठाइयां बांटी। साथ ही उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई। पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भोगेन्द्र गिरी ने पार्टी व देश के प्रति त्याग पर चर्चा करते हुए जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके जन्म दिन को एकता व बलिदान दिवस के रुप मे मनाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने की। मौके पर हम के जिलाध्यक्ष रामस्नेही पांडेय, पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निजामुदीन आजाद, जिला पार्षद मंजू देवी, बद्रीनाथ मिश्रा, किशोरी दास, दुखा पाठक, नागेश्वर चौधरी, अखिलेश पाठक, किशोर मुखिया, हरिकेन्द्र चौधरी, राम सुफल पांडेय, धर्मेन्द्र मंडल, नागेंद्र प्रसाद, रामचन्द्र गिरी, भूलन झा, अमर प्रसाद, किशन कुमार, ललन मिश्रा, रामबाबू चौधरी, नारायण पाठक, विजय गिरी, देवेश कुमार आदि मौजूद थे।