पुपरी - जनकपुर रोड नगर पंचायत में शुक्रवार को  उपाध्यक्ष नीलम देवी पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में एक विशेष  बैठक आयोजित की गई।

पुपरी - जनकपुर रोड नगर पंचायत में शुक्रवार को  उपाध्यक्ष नीलम देवी पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में एक विशेष  बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए त्याग पत्र को मंजूर करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी कमलनाथ झा से चुनाव की तिथि को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजने की मांग की गई। बैठक में मौजूद नगर अध्यक्ष  गुट के पार्षदों ने उपाध्यक्ष व उनके पति पर कई गंभीर आरोप लगाया। गौरतलब है कि गत शनिवार को कुल 11 में से 5 पार्षदों ने एक संयुक्त पत्र नगर अध्यक्ष को सौप उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया। सुकृति देवी, ममता शर्मा, सुशीला देवी, धर्मेन्द्र पाठक एवं श्याम राज द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव में आरोप था कि उपाध्यक्ष व उनके पति कार्यालय में अनावश्यक दवाब कर्मियों पर बनाते है। इनके द्वारा प्रशासनिक कक्ष में पार्षदों के साथ बेवजह जबरन काम के लिए गाली-गलौज व मारपीट की घटना की जाती है। इतना ही नही सफाई कर्मी के स्थायीकरण के नाम पर उससे अवैध वसूली की बात सामने आ रही है। बैठक के अंत मे मुखिया व नगर अध्यक्ष के पिता रामवृक्ष यादव के निधन को लेकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर दूसरे गुट के बलिराम दास, महेंद्र साह, दीपक राज, लीला देवी मौजूद नही हुए।

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी मारवाड़ी महिला शाखा जनकपुर रोड पुपरी के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - मॉ बाप के साथ साथ अपने गाँव सामाज का नाम रौशन करने के लिए विशाल कुमार चौधरी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।