पुपरी - विश्व मृदा दिवस के अवसर पर  कृषि विज्ञान केंद्र में रबी फसल संगोष्ठी आयोजित कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया

पुपरी- मंगलवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर  कृषि विज्ञान केंद्र में रबी फसल संगोष्ठी आयोजित कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सांसद रामकुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि राम किशोर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दुगुनी करनी है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिट्टी के स्वास्थ्य की सुधार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसानों कीअज्ञानता के कारण खेतों में बेतहाशा रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप खेत बंजर होने की स्थिति में आ गया है। सचिव सुदिष्ट कुमार ने बताया कि आज किसान द्वारा अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए केवल रासायनिक उर्वरकों का ही प्रयोग किया जा रहा है, जिसके कारण मिट्टी में मौजूद मित्र कीट, सूक्ष्म जीवों की संख्या काफी कम हो गई है। इसके कारण फसलों में रोग एवं कीड़ो का प्रकोप काफी अधिक हो गई है।साथ ही मिटटी में जलधारण क्षमता में काफी कमी आ गई है। जिला कृषि पदाधिकारी  राम किशोर राय ने कहा कि किसानों को अपनी आमदनी दूनी करने हेतु उन्हें कृषि प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राम ईश्वर प्रसाद, पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. किंकर कुमार, उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार, फसल वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद ने संबंधित विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में काफी संख्या  किसानों ने भाग लिया। मौके पर   बृज भूषण मिश्रा, राकेश कुमार, सिकंदर राय, राजू कुमार, अभिराम आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी मारवाड़ी महिला शाखा जनकपुर रोड पुपरी के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - मॉ बाप के साथ साथ अपने गाँव सामाज का नाम रौशन करने के लिए विशाल कुमार चौधरी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।