पुपरी - प्रखंड झेत्र के गाढा गांव स्थित हजरत बाबा दबीर शाह वारसी का 66वां उर्स बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस तीन दिवसीय 66 वां उर्स मेले में लोगो की भीड़ लगी रही। बताया गया कि बाबा दबीर के मजार पर जो भी मिन्नते मांगी गई। वह लोगो को पूरा हुआ। इनके दर पहुंचने वाले कभी खाली हाथ नही लौटे। यही वजह है कि उर्स मेला खास रहा। इस बार दिल्ली से हजरत बाबा अंजान शाह वारसी, हैरतअली शाह वारसी भी शरीक हुए थे। मेला को सफल बनाने में आयोजन समिति से जुड़े हाजी गुरकुन शाह, नूर मोहम्मद, कमर वारसी, मो. मस्तान, मो. अमजद वारसी समेत दर्जनों ग्रामीण भाग लिए।
पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
पुपरी में एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ आयोजन। तीन आयुवर्ग के ग्यारह स्पर्धा में तैंतीस विजेता बने। राजबाग युवा संस्थान,पुपरी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय राजबाग खेल मैदान में एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप के अंतर्गत तीन आयुवर्ग के ग्यारह स्पर्धाओं में एक सौ से अधिक बाल एथलीटों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराते हुये उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।चैंपियनशिप के अंतर्गत आयोजित किड्स ग्रुप के 50 मीटर दौड़ में मो महताब प्रथम,रिशु द्वितीय व गौरव तृतीय,80 मीटर दौड़ में आदित्य राज प्रथम,मो हम्माद नोमानी द्वितीय व सिद्धांत सुमन राज तृतीय एवं 100 मीटर दौड़ में कुंदन प्रथम,ओम द्वितीय व रोहित तृतीय स्थान पर रहे।सब जूनियर ग्रुप के 100 मीटर दौड़ में मो हुसैन रजा प्रथम,रजनीश द्वितीय एवं मो अनीस मंसूरी तृतीय,200 मीटर दौड़ में मो सलमान प्रथम,सतीश द्वितीय व मो समीर अली तृतीय एवं लंबी कूद में मो साहिल नदाफ प्रथम,प्रिंस द्वितीय व मो अल्ताफ कमर तृतीय स्थान पर रहे।जूनियर ग्रुप के 100 मीटर दौड़ में आशीष प्रथम,दिव्यांशु द्वितीय व मुरारी तृतीय,200 मीटर दौड़ में अनुभव प...
Comments
Post a Comment