पुपरी - लायंस क्लब एक्टिव पुपरी की ओर से बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया

पुपरी - लायंस क्लब एक्टिव पुपरी की ओर से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्रियों का वितरण शुरु की गई है। क्लब द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन चूड़ा, चीनी, मोमबत्ती, सलाई व एक-एक तिरपाल का वितरण किया गया। शहर के स्वराज आश्रम स्थित सदस्य राम विलास टुन्ना के आवासीय परिसर में रामनगर बेदौल पंचायत के परसौनी गांव के करीब 40 पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का बितरण किया गया। इस अवसर संस्था के चेयर पर्सन डॉ. कुमकुम सिन्हा ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नही है। खासकर आपदा व विपदा की घड़ी में एक सामूहिक सहयोग की जरुरत होती है। संस्था का उद्देश्य इसी तरह विपत्ति व आपदा के मौके पर पीड़ितों को मदद करना है। अध्यक्ष डॉ. श्रीपति झा ने कहा कि स्वयं सेवी संस्था के अलावे अन्य सामर्थ लोगो को सहयोग के लिए आगे आने की जरुरत है। मौके पर डॉ. रेयाज अहमद, विकास कुमार सिंह, मो. सरफराज, मनोज कुमार आदि मौजुद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - सरकार को अस्थिर कर रहे गिरिराज सिंह व अश्विनी

पुपरी - मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है