बीच सड़क पर ही महिला ने जना बच्चा ग्रामीणों ने की मदद

पुपरी - एक विझिप्त महिला ने बीच सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। महिला कौन है कहां की है किसी को नहीं मालूम। मिली जानकारी के मुताबिक हरिहरपुर पंचायत के चैनपुरा गांव में बुधवार को बीच सड़क पर ही जन्म दे दिया इस की सुचना मिलते ही आसपास की महिलाओं ने वहां पहुंच कर उक्त महिला की मदद की जब महिलाओं ने उस के विषय में जानकारी लेने की कोशिश की तो वो कुछ भी नहीं बोल पाई। ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को इस की सूचना देने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुपरी से पहूंची एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उसे भर्ती कराया गया। जहां जच्चा बच्चा के सुरक्षित होने की बात कही गई है। आखिर ये महिला कौन है और कैसे वहां पहूंची ये अब भी एक पहेली बना हुआ है महिला ने स्वस्थ और सुंदर पुत्र को जन्म दिया है

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी -राजबाग युवा संस्थान पुपरी के द्वारा एकदिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पुपरी - सरकार को अस्थिर कर रहे गिरिराज सिंह व अश्विनी

पुपरी - मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है